महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना पिछले दो साल से चलाई जा रही है जिसमे पात्र महिलाओ को हर महीने 1500 रूपये डायरेक्ट बैंक में जमा किए जाते है इस बिच सरकार ने पाया की अपात्र महिला भी इस योजना का लाभ उठा रही है कई जगह तोह सरकारी नौकरी करने वाली महिलाए भी इसका लाभ उठा रही थी।
इसके बाद सरकार ने केवायसी (KYC) प्रक्रिया अनिवार्य करदिया पिछले साल से केवायसी प्रक्रिया चल रही थी जो 30 अप्रैल तक को ख़तम हुई इसमें अबतक सरकार ने लगभग तीन बार केवायसी की समय सिमा को बढ़ाया था जिसमे सभी महिलाओ को 30 अप्रैल से पहले केवायसी कराना अनिवार्य था फ़िलहाल अब 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई समय सिमा भी ख़तम हो गई है।
अब जिन महिलाओ ने अपना केवायसी नहीं कराया है उन्हें इस योजना से मिलने वाला लाभ नहीं मिलेगा सरकार ने 1 करोड़ 89 लाख महिलाओ को पात्र मन है इन्हे हर महीने 1500 रूपये डायरेक्ट बैंक खाते में मिलते रहेंगे।
इसके बाद 54 लाख महिला को इस योजना से निकाल दिया गया है अब इन्हे कोई भी 1500 रूपये की किश्त नहीं मिलेगी ऐसा मीडिया रिपोर्ट का कहना है।
HindiPanti एक हिंदी कंटेंट क्रिएटर हैं, जो सरकारी रिजल्ट, सरकारी नौकरी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी सरल हिंदी में साझा करते हैं। उनका उद्देश्य है छात्रों और युवाओं तक सही सरकारी अपडेट समय पर पहुँचाना।